फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विदेशी पर्यटकों के सामने भिड़े गाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। विदेशी पर्यटकों के दल को सीकरी के स्मारकों का अवलोकन कराने आए यूपीटी के स्टेट गाइड के साथ एएसआई गाइड ने अपनी फीस मांगने पर अभद्रता की। दोनों गाइडों के बीच जमकर तकरार हुई। इस मामले में यूपीटी के स्टेट गाइड और एएसआई गाइड ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार शाम 4:30 बजे का है, जब यूपीटी गाइड फुरकान अहमद 23 विदेशी पर्यटकों के दल को सीकरी के स्मारकों का अवलोकन कराने के लिए जोधाबाई महल की बुकिंग विंडो पर पहुंचे। यहां एएसआई अप्रूव्ड स्मारक गाइड ने अपनी फीस मांगी। फुरकान ने फीस देने से मना कर दिया, जिस पर उसके साथ अभद्रता एवं गाली गलौज की गई। विदेशी सैलानियों के सामने हुए दुर्व्यवहार के मामले में फुरकान ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। दूसरे पक्ष एएसआई गाइड हाजी भूरा ने भी पुलिस को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि फुरकान के पास वैध लाइसेंस नहीं है। उसने हाजी भूरा से स्मारक में गाइड करने के लिए कहा था। उसे फीस नहीं दी और दुर्व्यवहार भी किया।
प्रभारी निरीक्षक क्राइम अरविंद तोमर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी। एएसआई के संरक्षण सहायक दिलीप सिंह ने बताया कि स्मारक में केवल विभाग की स्वीकृति वाले गाइडों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। कोई गाइड किसी को नहीं रोक सकता है। यह देखना एएसआई का काम है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें