फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन के मामले में तहसीलदार भोगांव नहीं भेज रहे रिपोर्ट

Tue, 03 Oct 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के मामले में तहसीलदार भोगांव नहीं भेज रहे रिपोर्ट
विज्ञापन



मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक शिकायत के संबंध में मांगी गई आख्या तहसीलदार भोगांव प्राधिकरण में नहीं भेज रहे हैं। तहसीलदार की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह ने आख्या नहीं भेजे जाने पर उच्चाधिकारियों को मामला संदर्भित करने की चेतावनी दी गई है।

थाना बेवर के रामपुर मानपुर हरी निवासी महेंद्र पाल सिंह, राजीव कुमार सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की। शिकायत में कहा कि उनके जमीन के एक मुकदमे में एसडीएम भोगांव के न्यायालय से वर्ष 2021 में निर्णय हो चुका है। निर्णय में उनको दूसरे पक्ष से 66260 रुपया क्षतिपूर्ति दिलाने तथा थानाध्यक्ष बेवर को जमीन पर कब्जा दिलाने का आदेश हुआ था। एसडीएम के आदेश का तहसीलदार भोगांव ने पालन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता ङ्क्षसह ने तहसीलदार भोगांव से शिकायत के संबंध में आख्या मांगी। तहसीलदार भोगांव द्वारा आख्या नहीं भेजने से शिकायत का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर तहसीलदार भोगांव को आख्या नहीं भेजे जाने पर उच्चाधिकारियों को मामला संदर्भित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें