फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर गुदाऊ में रास्ते के विवाद की जांच करने पहुंचे तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। अचानक महिलाओं की भीड़ के बीच से पुरुषों ने लाठी और ईंट-पत्थर बरसाने लगे। इस पर तहसीलदार की गाड़ी का चालक मौके से भाग निकला। पत्थर लगने से गाड़ी का शीशा टूट गया। सूचना पर लाइनपार और थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंच गई और हमलावरों को खदेड़ा। पुलिस ने चार महिला समेत पांच आरोपितों को हिरासत में लिया। तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश करने लगी है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के यमुना के किनारे स्थित वाजिदपुर-गुदाऊ गांव में रास्ता बनाने को लेकर एक पक्ष विरोध कर रहा है। इस पर शनिवार को थाना दिवस में शिकायत आई थी। गांव में जांच को पहले लेखपाल, राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गई और लौट आई।
तब दोपहर में साढ़े तीन बजे तहसीलदार सदर रवीश कुमार गांव में पहुंच गए। वह घटनास्थल की ओर जा रहे थे। थार नया बांस गांव के पास विरोध कर ने महिलाओं उनके वाहन को घेर लिया। इस दौरान ग्रामीणों एवं महिलाओं की भीड़ राजस्व विभाग की टीम पर हमलावर हो गए। चालक गाड़ी लेकर भागा तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।