फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत का खाैफनाक अंत!: तहसीलकर्मी पर महिला मित्र की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Oct 2026 07:32 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक तहसीलकर्मी पर अपनी महिला मित्र की हत्या कर शव फेंकने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र से लापता युवती के मामले में पुलिस ने फतेहाबाद तहसील में तैनात एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। कर्मचारी पर युवती की हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की सच्चाई का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बाह क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती आगरा के नूरी दरवाजा क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी गांव के रहने वाले तहसीलकर्मी से दोस्ती हो गई। कर्मचारी वर्तमान में तहसील फतेहाबाद में तैनात है। युवती अक्सर घर से पढ़ाई के लिए आगरा जाने की बात कहकर निकलती थी और फतेहाबाद में किराए के कमरे में कर्मचारी के साथ रुकती थी। करीब पांच माह पहले लेखपाल की शादी हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी को युवती से संबंधों की जानकारी हुई तो विवाद होने लगा। युवती भी लेखपाल पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

परिजन का आरोप है कि बीती 23 सितंबर को युवती कर्मचारी के कमरे पर आकर रुकी थी। 29 और 30 सितंबर की रात दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान युवती की अचानक मौत हो गई। लेखपाल उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लेखपाल युवती के शव को अपनी कार में रखकर बटेश्वर क्षेत्र में ले गया। वहां युवती के कपड़े और बैग फेंक दिए।
विज्ञापन


युवती के काफी समय तक घर नहीं पहुंचने और संपर्क नहीं होने पर पिता थाना एमएम गेट में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। 
पुलिस ने कॉल डिटेल और अन्य जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो जांच फतेहाबाद में तैनात कर्मचारी तक पहुंची। शक होने पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में युवती की मौत और शव नदी में फेंकने की जानकारी सामने आने की चर्चा है।

थाना एमएम गेट पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान उसके तहसीलकर्मी से संबंधों का पता चला। शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। शव को बाह क्षेत्र में कहीं नदी में फेंकने की बात वह बता रहा है। पुलिस मामले में शव की बरामदगी के प्रयास कर रही हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सय्यद अली, डीसीपी पूर्वी
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें