फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तहसील प्रशासन आर्थिक मुआवजा के लिए पत्रावली कर रहा तैयार

Tue, 12 Nov 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गड्ढे से मिट्टी निकालने के दौरान आपदा का शिकार हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए तहसील प्रशासन के द्वारा पत्रावली तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए मृतकों के परिजन से ब्यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद ही मृतकों के परिजन को मुआवजा देने की बात उठने लगी। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी ग्रामीणों ने आर्थिक मदद की मांग उठाई थी। इस पर जनप्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिजन को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुआवजे के संबंध में बातचीत की। घटनास्थल सदर तहसील क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में सदर तहसील का प्रशासन मुआवजे की पत्रावली तैयार कर रहा है। एसडीएम कोमल पंवार के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करके आवश्यक ब्यौरा मांगा है। जिससे पत्रावली नियमानुसार तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें