फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एआई से किशोरी का वीडियो एडिट कर ब्लैकमेल और दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा। सदर थाना क्षेत्र की किशोरी का युवकों ने वीडियो बनाकर एआई से एडिट कर अश्लील बना दिया। वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद जब दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाया तो पीड़िता ने परिजन को बताया। परिजन की शिकायत पर थाना पुलिस ने दो पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर निवासी किशोरी एक कोचिंग में पढ़ने जाती थी। सोहल्ला के निवासी अनमोल यादव और कृष्णा यादव उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने किशोरी का वीडियो बनाया और उसे एएआई की मदद से एडिट कर अश्लील बना दिया। वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसने डर के कारण किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपी उसे धमका कर दोबारा संबंध बनाने को कहने लगे। परेशान होकर उसने परिजन को बताया। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि प्राथमिकी में अनमोल को नामजद किया गया था। बाद में किशोरी ने बयान में कृष्णा का नाम बताया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें