फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में कुएं में गिरी किशोरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। पारना गांव में संदिग्ध हालात में तुलसी (16) सोमवार शाम को 125 फीट गहरे कुएं में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। नौ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने किशोरी के शव को निकाला। मृतका के पिता ने पैर फिसल कर कुएं में गिरने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शाम साढे़ छह बजे पारना गांव में इंद्रजीत सिंह की बेटी तुलसी 125 फीट गहरे कुएं में गिर गई। पहले परिजनों ने उसे गांव के लोगों की मदद से निकालने का प्रयास किया। इसके बाद पिता ने बकरी को पकड़ने के चक्कर में पैर फिसलने से बेटी के कुएं में गिरने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रात करीब नौ बजे किशोरी को निकालने का काम शुरू किया। एसडीएम बाह रतन वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम बुलाई। रात ढाई बजे पहुंची टीम ने मंगलवार सुबह छह बजे किशोरी को निकाला। एंबुलेंस से उसे जैतपुर सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसडीएम ने बताया कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी के कुएं में गिरने की जानकारी मिली है। कार्यवाहक एसओ राजीव तोमर ने बताया कि पिता की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पारना के कुएं में गिरी किशोरी को निकालने के लिए कुएं में उतरे लोग वहां सांप देखकर घबरा गए। अग्निशमन टीम और स्थानीय लोगों की हिम्मत जवाब दे गई। इसके बाद प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को बुुलाया। एसडीआरएफ की टीम ने किशोरी को सांपों के बीच से रेस्क्यू कर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें