फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खेलने गया किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। तेहरा गांव का 15 वर्षीय किशोर मिथुन शनिवार की सुबह करीब 10 बजे घर से खेलने निकला था, तभी से लापता है। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने सैंया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किशोर के पिता रवेंद्र ने पुलिस को बताया कि मिथुन जब शाम तक खेलकर घर नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन की गई। दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों के यहां भी खोजा गया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोर की तलाश की जा रही है। वहीं बेटे के लापता होेने मां और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें