फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बहला फुसलाकर बनाया छेड़छाड़ का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर की एक कॉलोनी के इलाके में युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर बुला लिया। इसके बाद किशोरी को मोबाइल पर जबरन अश्लील फोटो दिखाए। इस मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं छेड़छाड़ में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी गरीब परिवार की है। उसके परिवार के लोग एक खोखा में चाय बेचने का काम करते हैं। 22 जुलाई को आरोपी वासु किशोरी को अपने घर बहला फुसलाकर ले गया। उसने किशोरी को अपने मोबाइल पर अश्लील फोटो दिखाना शुरू कर दिया। किशोरी जब भागने की कोशिश करने लगी तो आरोपी ने उसे जबरन पकड़ लिया। किशोरी के छोटे भाई को भी टॉफी देकर आरोपी ने छत पर भेज दिया।
काफी देर तक किशोरी नहीं आई तो मां ने उसे आवाज दी। उसके बाद किशोरी घर पर चली आई और गुमशुम रहने लगी। परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने पूरा मामला परिवार के लोगों को बताया। मंगलवार रात को तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें