फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म... 6 वर्षीय मासूम के सामने लूटी बहन की आबरू, 2 सिक्योरिटी गार्ड बने हैवान

Tue, 25 Feb 2025 10:39 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रोटी मांगने के बहाने सिक्योरिटी गार्ड घर में घुस गए। किशोरी को दबोच लिया। उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। छह वर्षीय बहन के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रोटी मांगने के बहाने घर में घुसकर दो सिक्योरिटी गार्ड सगे भाइयों ने 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की छह वर्षीय बहन के शोर मचाने पर लोग जुट गए। लोगों ने घर से ही दोनों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई की। पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मामले में पाक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


 

पीड़ित किशोरी के पिता मजदूरी करते हैं। वह किराये के मकान में रहते हैं। मंगलवार को वह काम पर गए थे। किशोरी की मां भी घरों में काम करती हैं। वह भी चली गईं। मंगलवार दोपहर एक बजे किशोरी अपनी छह साल की बहन को स्कूल से घर लेकर आ रही थी। 

 

सिकंदरा स्थित रेलवे पुल के नीचे उन्हें दो सिक्योरिटी गार्ड मिले। इनमें से एक ने रोटी खिलाने के लिए कहा। मगर, किशोरी ने मना कर दिया। इसके बाद अपने घर के लिए चल दी। आरोप है कि दोनों पीछे आ गए। दरवाजे पर खड़े हो गए। उन्हें देखकर किशोरी अंदर रोटी लेने चली गई।

 

तभी सिक्योरिटी गार्ड कमरे में आ गए। किशोरी से पूछने लगे कि कौन-कौन रहता है। उसने माता-पिता के काम पर जाने के बारे बताया। यह सुनकर दोनों ने उसे पकड़ लिया। एक ने हाथ पकड़ लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी से दोनों ने दुष्कर्म किया। 

 

बहन का शोर सुनकर छोटी बहन भी आ गई। घर में अजनबियों को देखकर बाहर की तरफ भाग गई। बाहर जाकर शोर मचा दिया। महिलाओं को घर में घुसे लोगों की जानकारी दी। महिलाओं के शोर मचाने पर बस्ती के लोग जुट गए। उन्होंने दोनों गार्ड को दबोच लिया। 

किशोरी के साथ दुष्कर्म से आक्रोशित लोगों ने सिक्योरिटी गार्डों की पिटाई लगाना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। उन्हें किसी तरह लोगों से छुड़ाकर ले आई।

 

किराये पर रहते हैं आरोपी
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र कुमार दुबे और उसका भाई योगेंद्र कुमार दुबे बताया। दोनों नशे की हालत में थे। गांव पखना थाना मिढाकुर जिला फर्रूखाबाद के रहने वाले हैं। पदम प्राइड, सिकंदरा क्षेत्र स्थित तोमर सिक्याेरिटी एजेंसी में दो वर्ष से गार्ड की नाैकरी कर रहे हैं। 

उनकी ड्यूटी एक जगह पर नहीं थी। रोजाना उन्हें कहीं भेजा जाता था। सिकंदरा रेलवे ओवर ब्रिज के पास किराए पर रहते थे। दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।

 
विज्ञापन

डरी हुई किशोरी, संभाल रही मां
घटना के बाद से दोनों बहने डरी हुई हैं। पीड़ित बेटी को मां संभाल रही हैं। मां-पिता के आंसू नहीं रुक रहे हैं। उन्होंने पुलिस से यही कहा कि आरोपियों को सजा दिलाई जाए। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान हैं। विरोध पर उसे दोनों आरोपियों ने पकड़ लिया था। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके आधार पर मुकदमे में धारा की वृदि्ध भी की जाएगी।

प्रभावी पैरवी कर एक महीने में पुलिस दिलाएगी सजा
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि घर से वैज्ञानिक साक्ष्य मिल गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपियों के खिलाफ कई साक्ष्य मिल गए हैं। केस में जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। पुलिस सजा दिलाने में भी प्रभावी पैरवी करेगी। इसके लिए 30 दिन का लक्ष्य रखा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें