फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंया क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ सोमवार की रात चार युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े, तो युवक भाग निकले। किशोरी के परिजन जब घटना की शिकायत करने आरोपियों के घर गए, तो उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे किशोरी अपने प्लाट पर जा रही थी। तभी गांव निवासी नारायन ने उसे रोक लिया। आरोप है कि वहीं उसके तीन अन्य साथी भी थे। सभी किशोरी को खेत में खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े, तो युवक भाग निकले।
किशोरी ने घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर उसके घरवाले आरोपी युवकों के घर शिकायत करने गए। आरोप है कि इस पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी नारायन, बंटी उसके दो अन्य साथियों और मारपीट करने के मामले में राजाबाबू, श्रीकृष्ण, पदम सिंह, सुंदर सिंह, बच्चू सिंह व पान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें