कासगंज। शहर निवासी एक किशोरी के पिता ने चार आरोपियों के खिलाफ उसकी पुत्री को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि आरोपी उसे और उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
शहर की एक कालोनी से दो बहने 15 दिसंबर को सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। आरोप है कि रास्ते में उसे धीरज और सौरभ मिले। आरोपी एक पुत्री को नशीला पदार्थ सुघांकर बाइक से अगवा कर ले गए। अमन और देवेंद्र ने भी आरोपियों का साथ दिया। दूसरी पुत्री ने घर पहुंचकर सारी घटना परिजनों को बताई। पिता ने जब पुत्री को लौटाने की बात की तो आरोपियों ने उसे और उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने चारों आरोपियों के खिलाफ सोमवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कोतवाली प्रभारी बीपी गिरि ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर न्यायालय के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।