फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्लीनिक में बेहोश मिली किशोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी क्षेत्र में एक किशोरी चिकित्सक के क्लीनिक में बेसुध मिली। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में किशोरी के खेलते समय क्लीनिक में जाने की जानकारी हुई है।
विज्ञापन

बिचपुरी क्षेत्र में एक चिकित्सक ने क्लीनिक बना रखा है। वहीं पास में एक मकान में मुस्लिम परिवार 6 माह पूर्व किराए पर रहने आया है। किशोरी की मां ने बताया कि बुधवार को उनकी 16 वर्षीय बेटी कहीं मिल नहीं रही थी। वह मार्केट पहुंचीं और दुकानदारों से पूछा लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।
इसी दौरान क्लीनिक संचालक वहां से अपना क्लीनिक बंद कर चला गया। कुछ देर बाद बेटी ने शटर खटका कर आवाज दी। बेटी को बाहर निकाला तो वह बेसुध थी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद किशोरी से पूछताछ की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी बच्चों के साथ खेलते वक्त क्लीनिक में छिप गई थी और अनजाने में क्लीनिक संचालक क्लीनिक बंद कर चला गया था। जांच में कुछ गलत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें