फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी दिल्ली से शिकोहाबाद जा रही रोडवेज बस, यात्रियों में मची भगदड़

Fri, 26 Apr 2019 08:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टूंडला नगला बीच मॉर्ग पर शुक्रवार सायं सड़क पर दौड़ रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस आग का गोला बन गई। बस के नीचे लगी आग व उठते काले धुंए को देख चालक ने बस रोक दी। बस के रुकते ही यात्रियों में भगदड़ मच गयी।
विज्ञापन


जान बचाने के लिए यात्री खिड़कियों से कूदे। जल्दबाजी में दो यात्री चुटैल हो गये। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बस से निकल गये। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझायी। 

घटना शुक्रवार सायं साढ़े चार बजे करीब की है। शिकोहाबाद डिपो की बस संख्या यूपी 83टी 7857 यात्रियों को लेकर दिल्ली से शिकोहाबाद आ रही थी। बस में आठ यात्रियों सहित 12 लोग ही सवार थे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बस दिल्ली से सिकंदराराऊ से जलेसर होते हुए फिरोजाबाद रोड पर थाना नारखी क्षेत्र के रजावली चौराहा से करीब डेढ़ किमी पहले पहुंची। तभी बस में अचानक आग लग गई।

बस के नीचे से आग व काला धूंआ उठते देख चालक ने बस में आग लगने की जानकारी देते हुए रोक दी। बस में आग की जानकारी व धूंआ देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 

यात्री बस से जल्दी निकलने के प्रयास करने लगे। कुछ खिड़की के रास्ते ही बस से कूदे तो चुटैल हो गये। बस से यात्री निकले तब तक आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 
 
विज्ञापन

चालक अमरीश कुमार और क्लीनर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि वह दिल्ली से शिकोहाबाद के लिए निकले थे। फिरेजाबाद-जलेसर मार्ग पर नारखी क्षेत्र में अचानक बस में आग लग गई थी। उन्होंने मिट्टी डालकर आग बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

फायर ब्रिगेड को फोन किया तो करीब पौन घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यात्रियों को दूसरी बस में बिठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। 

यात्री राजेश कुमार व रजनीश शर्मा ने बताया कि जैसे ही बस में आग लगी उनके होश उड़ गये। जान बचाने के लिए वह तो खिड़की से ही बाहर कूद गए थे। देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। जब बस से बाहर निकले तब राहत की सांस ली और भगवान का शुक्रिया अदा किया। 

एआरएम शिकोहाबाद, राकेश कुमार का कहना है कि बस में आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की जांच के लिए तकनीकी कमेटी गठित की गयी है। जांच कमेटी बस में आग लगने के कारणों की जांचकर रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें