फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, साले की मौत; जीजा की हालत नाजुक

Thu, 18 Jan 2024 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौत हो गई। वहीं जीजा की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
ध्रुव सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की दोपहर लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौत हो गई। जबकि, जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


घटना फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के खानवा-डाबर रोड की है। यहां तेज रफ्तार लोडर से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में बैठे ध्रुव सिंह कुशवाह (13) की मौत हो गई। वहीं साथी राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वह राजस्थान के रूपवास का रहने वाला है। पुलिस ने लोडर चालक को सामरा रोड पर पकड़ लिया।

रूपवास थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी राजेंद्र सिंह, अपने साले ध्रुव कुशवाहा (13) निवासी जहानपुर गांव को लेकर बाइक से अपने घर आ रहा था। नगला बंजारा सिरौली के निकट सामने से आ रहे लोडर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। आरोपी चालक मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से एंबुलेंस से इन्हें अस्पताल भेजा। यहां कुछ ही देर में ध्रुव ने दम तोड़ दिया। राजेंद्र सिंह  का उपचार चल रहा है। पुलिस ने टेंपो को मंडी मिर्जा खाकर निकट से पड़ककर कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें