फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : अनियंत्रित डग्गामार जीप ने सगे भाइयों सहित रेहड़ी दुकानदारों को रौंदा, किशोर की मौत, पांच की हालत नाजुक

Wed, 28 Jun 2023 12:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में अनियंत्रित डग्गामार जीप ने सगे भाइयों सहित रेहड़ी दुकानदारों को रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौत हो गई जबकि पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंगलवार की शाम डग्गामार जीप ने सड़क किनारे खड़े ठेलों को टक्कर मारते हुए बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई जबकि, पांच अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। इससे पहले कि लोग चालक को पकड़ते वह गाड़ी खड़ी करके भाग निकला। 

विज्ञापन


घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के निबोहरा मार्ग की है। शाम करीब चार बजे यहां एक जीप सवारियां भरकर निबोहरा से फतेहाबाद आ रही थी। फतेहाबाद कस्बा से पहले जनता इंटर कॉलेज के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया। जीप सड़क किनारे फास्ट फूड के ठेलों को टक्कर मारते हुए बाइक सवारों को रौंद दिया। 

यह भी पढ़ेंः- बैरंग लौटी बरात: घोड़ी चढ़ा दूल्हा और DJ पर हो रहा था डांस, ये हरकत देख दुल्हन का मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला
विज्ञापन


बाइक सवार सगे भाई अशोक कुमार और रामदत्त निवासी भोगपुरा, थाना निबोहरा घायल हो गए। साथ ही मनोज कुमार निवासी गंगोरा खेड़ा, जो गोलगप्पे की ठेल लगाए हुए था घायल हो गया। साथ ही कृष्ण मुरारी निवासी गढ़ी सावराय, विवेक, नवल किशोर, निवासी हनुमान नगर जो ठेल लगाए हुए थे, चपेट में आ गए। इसमें विवेक की मौके पर मौत हो गई। अन्य पांचो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन करती रही साजन का इंतजार, दूल्हा हो गया फरार; शादी के मंडप में मातम सा माहौल

घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। खबर मिलने पर मृतक विवेक के परिवार के लोग रोते-बिलखते पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि डग्गामार जीप चालक आयेदिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। शमशाबाद रोड पर खड़े होते हैं। वहां जाम लगा रहता है। अपनी क्षमता से अधिक सवारियां भरकर ले जाते हैं। इस तरह के हादसे कई बार हो चुके हैं। लेकिन, पुलिस इनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें