सहावर। कोर्ट की तारीख देखकर लौट रहे ग्रामीण का रास्ता रोककर उसके विरोधियों ने उसके साथ अभद्रता की, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दिए। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत एसपी से की है। एसपी के आदेश पर 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम बोंदर निवासी राजकुमार 23 जून को कोर्ट से तारीख करके अपने गांव वापस जा रहा था। सहावर बोंदर रोड पर गांव के ही विजय सिंह, जगन्नाथ, रिषी पाल, मुकंदीलाल, जय सिंह, राजकुमार, सतीश, ऋषिपाल एवं एक अन्य मिल गए। उनके द्वारा ग्रामीण को रोक लिया गया। उसके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। उससे चल रहे मुकदमे को वापस करने के लिए धमकाया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। ग्रामीण ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। उनके आदेश पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी अनिल दोहरे ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।