आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी के आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल किया और बाद में फोटो भी वायरल कर दिए। पीड़िता की मां की शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि सीता नगर निवासी पुष्पेंद्र ने उनकी किशोर उम्र की बेटी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे। ब्लैकमेल कर 4 महीने पहले अपने साथ ले गया था। दो महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया।
पुलिस केस दर्ज करने के बाद भी बेटी को नहीं खोज सकी। तब उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। इसके बाद बेटी को आरोपी ने थाने भेज दिया। वहां से अपने साथ ले आईं। इसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। उनकी बेटी अवसाद में आ गई। घर से निकलना बंद कर दिया है। संवाद