फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसरत रह गई अधूरी... 'वक्त का इंतजार है, मंत्री जरूर बनेंगे'

Thu, 11 Apr 2019 04:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगन प्रसाद गर्ग...सादगी और सज्जनता का चेहरा। ऐसे जनप्रतिनिधि, जिनसे विपक्षी भी हंसकर मिले। न किसी अदावत और न किसी के प्रति नफरत। इन्हीं सबके बलबूते वह राजनीति की सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। 
विज्ञापन


एक ही विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए। वह अगला विधानसभा चुनाव आखिरी बार लड़ना चाहते थे। इसके बाद दूसरे वरिष्ठ नेताओं की तरह से संन्यास लेकर सामाजिक और संगठन को मजबूत करने के काम में जुटना चाहते थे। मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने की उनकी और उनके समर्थकों की हसरत अधूरी रह गई।

निधन से कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के बाद अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने अपने विचार और आगामी योजनाएं साझा की थीं। उन्होंने कहा था कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। 2027 के चुनाव में वह किसी नये चेहरे को आगे बढ़ाएंगे। इसके बाद सक्रिय राजनीति से संन्यास लेंगे।
विज्ञापन

जगन प्रसाद गर्ग का कहना था कि भाजपा और इस शहर के  लिए करने को बहुत कुछ है। संन्यास के बाद वह इसी में अपना समय गुजारेंगे। प्रदेश सरकार में मंत्री बनने पर उनका कहना था कि पांच बार विधायक चुनने के बाद उनकी दावेदारी मजबूत है। 

विधानसभा चुनाव 2017 के चुनाव में एतिहासिक जीत दर्ज कराने वाली भाजपा सरकार में भी मंत्रिमंडल में उनका नाम शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन ऐन वक्त पर उनका नाम कट गया। 

जगन प्रसाद का कहना था कि संगठन की सब नजर में है, वक्त का इंतजार है, मंत्री जरूर बनेंगे। हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव के बाद जब कभी प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो उसमें उन्हें जगह जरूर मिलेगी। मगर, उनकी यह हसरत अधूरी ही रह गई।

 
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास के लिए विधानसभा में सवाल उठाने वाले जगन प्रसाद गर्ग सामान्य रूप से सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा बोलने से बचना चाहते थे। 

किसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होने पर, नमस्कार के बाद उनकी दूसरी लाइन भी यही होती थी कि भैया भाषण मत दिलवाओ, मुझे सेवा बताओ। ताकि मैं किसी के काम आ सकूं। हालांकि वह वक्ता भी काफी बेहतर थे।

जब अपनी बोलना शुरू करते थे तो संगठन और समस्याओं पर उनका फोकस रहता था। सामाजिक कार्यों के लिए भी हमेशा तत्पर रहते थे।




Loksabha election के पहले चरण में 20 states की 91 loksabha seats पर मतदान, देखें वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें