फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरी किशोरी, ऊपर से गुजर गया पहिया; खून से सनी लाश को देख कांप गया कलेजा

Mon, 09 Mar 2026 10:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। आलू की खुदाई कर लाैट रहे मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर किशोरी की माैत हो गई। माैके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
किशोरी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के नगला कुर्रा अंडरपास के पास सोमवार शाम आलू की खुदाई कर लौट रहे मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 14 वर्षीय सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मजदूरों की असुरक्षित ढुलाई पर प्रशासनिक उदासीनता को फिर उजागर किया है।
विज्ञापन


गांव महुअर निवासी रामेश्वर की पुत्री सोनम आलू खुदाई करने वाले मजदूरों के साथ नगला ब्राह्मण में गई थी। सोमवार शाम करीब 6 बजे काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। नगला कुर्रा अंडरपास के पास अचानक ट्रॉली में झटका लगा। सोनम असंतुलित होकर नीचे गिर गई और ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर परिजन से घटना की जानकारी ली है।

नियमों का उल्लंघन और प्रशासन उदासीन
परिवहन नियमों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग केवल कृषि कार्य और सामान ढुलाई के लिए होता है। इसमें सवारी बैठाना प्रतिबंधित और बेहद खतरनाक है। इसके बावजूद क्षेत्र में मजदूरों को लाने-ले जाने के लिए खुलेआम ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल होता है। स्थानीय निवासी अनुज पंडित का कहना है कि ऐसे हादसे पहले भी हुए हैं, पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता। मजदूर सुरक्षित परिवहन न होने के कारण मजबूरी में इनमें सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें