फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कूड़ा डालने गई किशोरी के साथ की छेड़छाड़

Wed, 20 Sep 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने रोका और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता आरोपी युवक के घर शिकायत के लिए गई तो परिजन ने उसे गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला एक किशोरी के परिजन 16 सितंबर को बांगर गए हुए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। दोपहर के समय वह कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। तभी मोहल्ले का ही रहने वाले आरोपी ने रास्ता रोक लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करते हुए किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद आरोपी के घर पर शिकायत करने गई। लेकिन वहां से उसे गाली-गलौज कर भगा दिया गया। परिजन के आने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच व आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें