फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नीचे नदी ऊपर हजारा नहर, कासगंज के इस अनोखा पुल से किशोर ने लगा दी छलांग; दोस्तों संग पिकनिक पर आया था

Sat, 15 Aug 2026 02:50 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के नदरई झाल पिकनिक प्वाइंट पर दोस्तों के साथ घूमने आए 17 वर्षीय किशोर धीरज ने अचानक नहर में छलांग लगा दी और तेज बहाव में डूब गया। उसे बचाने के लिए नहर में कूदा साथी मोहित भी बहने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। धीरज की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।
विज्ञापन
नदी में कूदा किशोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नदरई झाल का पुल पिकनिक प्वाइंट पर घूमने आए दोस्तों के साथ हादसा हो गया। अचानक एक दोस्त ने पुल से नहर में छलांग लगा दी और गहरे पानी में डूब गया। उसे बचाने के लिए नहर में कूदे उसके दोस्त को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि लापता किशोर की तलाश के लिए फ्लड रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी 4-5 दोस्त शनिवार दोपहर को नदरई हजारा नहर झाल का पुल पिकनिक प्वाइंट पर घूमने आए थे। इसी दौरान अलीपुर निवासी धीरज (17) पुत्र जगदीश ने पुल के ऊपर से नीचे नहर में छलांग लगा दी और देखते ही देखते गहरे पानी के तेज बहाव में बहकर डूबने लगा।
विज्ञापन


धीरज को डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में उसका दोस्त मोहित पुत्र अचेन्द्र भी तुरंत नहर में कूद गया। हालांकि, बहाव तेज होने के कारण वह भी डूबने लगा, जिसे मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया। मोहित को प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। लापता किशोर की तलाश और रेस्क्यू के लिए फ्लड कंपनी व विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को बुलाया। गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जगदीश चंद्र ने बताया कि पिकनिक पॉइंट घूमने आए दोस्तों में से एक किशोर के नहर में डूबने की सूचना मिली है। किशोर की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें