फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी 11वीं की छात्रा बेसुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहीद नगर में स्कूल के बाहर से बाइक पर ले जाई गई 17 वर्षीय छात्रा का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में भरतपुर के अलावा अलीगढ़ और फिरोजाबाद में भी दबिश दे चुकी है। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक के साथ और भी लोग थे। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

घटना 13 अप्रैल की है। सदर क्षेत्र निवासी 11वीं की छात्रा को उसके ताऊ स्कूल के बाहर छोड़कर गए थे। बाद में उन्हें छात्रा दो युवकों के साथ बाइक पर पीछे बैठकर जाती दिखी थी। उन्होंने पीछा किया था। आरोप लगाया कि एक युवक ने उनकी बाइक में लात मार दी। वो गिरकर घायल हो गए। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।
आरोपी की पहचान भरतपुर के कुम्हेर निवासी रोहित के रूप में हुई थी। परिजनों से पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी रोहित के जीजा फिरोजाबाद के रामगढ़ में रहते हैं। वो वहां जा सकता है। पुलिस टीम वहां गई लेकिन घर पर ताला लगा था।
विज्ञापन

उधर, छात्रा के परिजन भी युवक की तलाश में लगे हैं। उनका कहना है कि वह अकेला ऐसा नहीं कर सकता है। कुछ और लोग उसके साथ होंगे। उसके खाते में रकम भी भेजी गई थी। पुलिस बेटी की बरामदगी के लिए उनसे ही जानकारी लेती है। इसके लिए रोजाना उन्हें ही थाने बुलाया जा रहा है।
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्र्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि छात्रा की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास हैं। इनमें छात्रा को ले जाते हुए बाइक पर दो ही युवक नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें