फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विजन-इनोवेशन संग टेक्नोलॉजी खोलेगी तरक्की के रास्ते, सीएम योगी का युवाओं को मंत्र; 50 करोड़ का बांटा ऋण

Fri, 07 Mar 2025 09:02 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ के बाद यूपी के युवाओं पर पहचान का संकट नहीं रहा है। अब माफियामुक्त और दंगामुक्त उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य दुनिया देख रही है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां विजन है, वहां इनोवेशन है। विजन, इनोवेशन के साथ टेक्नोलॉजी मिल जाए तो तरक्की से कोई नहीं रोक सकता है, यही यूपी में हो रहा है। एक लाख उद्यमियों को ऋण का मतलब है कि 10 लाख लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है। यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आगरा मंडल के एक हजार युवा उद्यमियों को 50 करोड़ रुपये के ऋण और टूल किट वितरित कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य क्या है, देश और दुनिया इसे देख रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का सामर्थ्य क्या है, दुनिया 10 वर्ष से महसूस कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्ष में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त की हैं। एक नए भारत के दर्शन हो रहे हैं। संस्कृति और समृद्धि, विरासत और विकास का, आस्था और आजीविका का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत में भेदभाव किसी के साथ नहीं है। सुरक्षा सबको, समृद्धि सबको, आगे बढ़ाने के अवसर सबको, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं।
विज्ञापन


महाकुंभ के बाद यूपी को मिला एक पंचतीर्थ
मुख्यमंत्री ने कहा कि 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम त्रिवेणी में स्नान किया। एक भी अपहरण, छेड़खानी की घटना नहीं हुई। यह आयोजन स्वच्छता और सुरक्षा का अद्भुत समन्वय रहा और दूसरा इससे आजीविका भी बढ़ी है। मैंने पहले ही प्रयागराज में कहा था कि महाकुंभ ने आस्था के 5 कॉरिडोर यूपी को दिए। काशी, प्रयागराज से अयोध्या होते हुए गोरखपुर, प्रयागराज से लखनऊ और प्रयागराज से चित्रकूट बना। चौथा कॉरिडोर प्रयागराज से लालापुर, रामपुर होकर बना है। पांचवां महत्चपूर्ण कॉरिडोर बना प्रयागराज से आगरा, मथुरा, वृंदावन। एक पंचतीर्थ यूपी को मिला है।

7,500 करोड़ खर्च, 3.5 लाख करोड़ की वृद्धि
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महाकुंभ में 7,500 करोड़ रुपये खर्च किए और बदले में 3.5 लाख करोड़ की आय हुई है। दुनिया में ये कहीं देखने को नहीं मिला। अब उत्तर प्रदेश के युवाओं के सामने कोई पहचान का संकट खड़ा नहीं कर सकता, क्योंकि उत्तर प्रदेश माफियामुक्त, दंगामुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि देश के अंदर सबसे अधिक युवा यूपी में रहते हैं। 

इन युवाओं की 60 से 70 फीसदी आबादी कामकाजी है। प्रतिभा संपन्न है। कोई भी युवा अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहता है तो हम प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए, स्टार्टअप की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए मार्जिन मनी के साथ-साथ ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने का काम करेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें