फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका के कपड़े उतार कर किया निर्वस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका से छेड़छाड़ कर दी। उसके चीखने चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। दूसरी ओर तीन आरोपी बदनियती से एक महिला के घर में घुस गए विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बालिका किसी काम से रेलवे लाइन के पास से होकर जा रही थी। उसे अकेला आता देख पास ही रहने वाले राहुल ने उसे पकड़ लिया और एक खाली मकान में ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। बालिका के चीख-पुकार मचाने पर वह वहां से गाली-गलौज करता हुआ भाग गया। बालिका ने घर पहुंच कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को अकेला देखकर गांव का ही युवक दयाराम अपने दो अन्य साथियों के साथ बदनियती से घर में घुस गया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों के आ गए तो आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

परिजनों के घर आने पर महिला ने मामले की जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों मामले दर्ज कर लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें