फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू्पी: घर से लापता हो गए थे वृद्ध पिता, सात महीने बाद तलाशते हुए पहुंचे परिवार वाले; देखकर छलक पड़े आंसू

Mon, 22 Jan 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सात महीने से लापता बुजुर्ग को उस समय बड़ा उपहार मिल गया, जब उनका बेटा और भतीजा उन्हें लेने आश्रम पहुंचे। बुजुर्ग से मिलने के बाद परिवार के  सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं था। परिवार के मिलने के बाद उन्होंने संस्था का आभार जताया है। 
 
विज्ञापन
लापता पिता मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में सात माह से घर से लापता वृद्ध को अपना घर आश्रम कोकिलावन में पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। अपना घर आश्रम कोकिलावन के हेल्पललाइन पर 19 जनवरी को सूचना मिली कि एक वृद्ध तीन चार-दिनों से रोड पर सर्दी में रात बिता रहा है। अगर इन्हें आश्रम में सेवाएं मिल जाएं तो इन्हें सर्दी से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


आश्रम के धरीधर अग्रवाल ने बताया कि सूचना पाकर आश्रम की रेस्क्यू टीम वृद्ध को आश्रम ले आईं। आश्रम में वृद्ध से परिवार और उनके घर के पते के बारे में जानकारी की गई तो ग्राम प्रधान को सूचना दी गई। शनिवार को शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव स्यारहा निवासी पुत्र उदय सिंह, भतीजा टिंकू आश्रम पहुंचे।

उदय सिंह ने बताया कि उनके पिता सात माह से घर से लापता हैं। इसी दौरान पिताजी के छोटे भाई भी इस दुनिया से चले गए। काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं लगा। पिता को सकुशल पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें