कासगंज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लीग मैच हुए। शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का आयोजन होगा। दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है।
कासगंज। राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम में लीग मैच खेले गए। शुक्रवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
उपजिला क्रीडा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि लीग मैच में आगरा छात्रावास ने 25-15 से मुरादाबाद, वाराणसी ने 29-3 से कानपुर, मिर्जापुर ने 22-19 से लखनऊ, वाराणसी ने 22-1 से बरेली, चित्रकूट ने 19- 13 से बस्ती, आगरा ने 17-3 से अयोध्या, आगरा छात्रावास ने 32-16 से आजमगढ़, प्रयागराज ने 24-12 से सहारनपुर, आगरा ने 29-18 से देवीपाटन, मिर्जापुर ने 29-18 से गोरखपुर, मेरठ ने 37-7 से चित्रकूट, प्रयागराज ने 36-6 से अलीगढ़ मंडल की टीम को परास्त किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सुरेश कुमार सिंह, मो. अकरम, सत्येंद्र कुमार, राम पाल, अंजनी वर्मा, विनोद कुमार यादव, देवेंद्र यादव, पीके पांडेय समेत अन्य शामिल रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि समाज सेवी विवेक राजपूत, डाॅ. प्रदीप यादव, कैप्टन डाॅ. भावना टीमल, भानु प्रताप जी, कबड्डी संघ प्रदेश महासचिव राजेश कुमार, बदायूं जिला क्रीडा प्रभारी अमित रिछारिया आदि मौजूद रहे।