आगरा के नरायच स्थित सुमित नगर में सोमवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने विरोध करते हुए नगर निगम टीम को घेर लिया। करीब एक घंटा हंगामा चला। अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।
नगर निगम की टीम रोड और नालियों पर अवैध रूप से बनाए गए रैंप और अन्य स्थायी-अस्थायी निर्माण को तोड़ने के लिए सोमवार सुबह सुमित नगर पहुंची थी। निगम ने पहले ही अतिक्रमण चिह्नित कर लिए थे। उन्हें हटाने की शनिवार तक मोहलत दी गई थी। लेकिन, लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाए। सोमवार को नगर निगम टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची तो क्षेत्रीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क पर भरे पानी में करंट...छात्र की जिस तरह हुई मौत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने