फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले के तार पांच राज्यों से जुड़े  

Mon, 23 Jul 2018 02:29 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
- फोटो : amar ujal
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले के तार पांच राज्यों से जुड़ रहे हैं। राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और यूपी के कई बड़े कालेजों के नाम से फर्जी डिग्रियां जारी हुईं हैं। मथुरा और फिरोजाबाद में चल रही जांच में इसका खुलासा हो रहा है। हालांकि अब तो शासन स्तर से सभी जिलों में जांच के आदेश जारी हो गए हैं। शासन ने प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षक भर्ती की जांच के आदेश कर दिए हैं। हर जिले में मजिस्ट्रेट पड़ताल करेंगे, लेकिन मथुरा, फिरोजाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिन जनपदों में एसटीएफ पहले से जांच कर रही है वहां यह एजेंसी जांच करती रहेगी।

विज्ञापन


मथुरा की जांच में जो पता चला है उसमें शिक्षक भर्ती घोटाले में दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और यूपी के कई बड़े कालेजों के नाम से फर्जी डिग्रियां जारी की गईं हैं। जिन कालेजों के नाम से डिग्रियां बनी हैं उनके नाम से इन राज्यों में पहले से भी डिग्रियां जारी की गईं हैं। यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि इन राज्यों के लोग भी अपना पता बदलकर यहां शिक्षक बन गए हैं।

बड़ी संख्या में स्थायी निवास प्रमाण पत्र भी जाली बनाए गए हैं। कुछ निवास प्रमाण पत्रों का जब संबंधित तहसील से रिकार्ड चेक कराया गया तो पता चला कि तहसील से जारी ही नहीं हुए हैं। एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मेरठ में फर्जी डिग्रियां बनाने वाले गैंग का खुलासा होने के बाद कई दूसरे जनपदों में भी सूचनाएं मिल रही हैं। मथुरा में भी जिस गैंग ने फर्जी डिग्रियां बनाई हैं वह भी जल्द गिरफ्तार हो जाएगा। हो सकता है कि इस गिरोह का लिंक मेरठ में गिरफ्तार गिरोह से निकल आए।       
विज्ञापन


निवास प्रमाण पत्र भी फर्जी बने 
शिक्षक भर्ती घोटाले में डिग्रियां ही नहीं बल्कि निवास प्रमाण पत्र भी फर्जी लगा दिए गए। मथुरा से कोसों दूर जिले के रहने वालों को मथुरा का ही दिखा दिया गया है। एसटीएफ की जांच में पता चल रहा है कि डिग्रियां बनाने वाले गिरोह ने ही स्थायी निवास प्रमाण पत्र भी जाली बना दिए हैं। इन सभी की भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें