यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिला महामंत्री राजीव वर्मा का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में 30 जून तक अवकाश बढ़ाया जाना चाहिए। 16 से 30 जून तक भीषण गर्मी होती है और लू चलती है, विद्यार्थियों के लिए यह घातक होती है। विद्यालयों में बिजली व्यवस्था भी ठीक नहीं है।
बीईओ की बैठक बुलाकर कनेक्शन कराए जाएंगे
एडी बेसिक व बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद्र ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की बैठक बुलाई जाएगी। परिषदीय स्कूलों में बिजली कनेक्शन कराने के संबंध में शासन स्तर से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभाग के माध्यम से स्कूलों में बिजली कनेक्शन कराना सुनिश्चित किया जाएगा।