फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण की काउंसिलिंग में पहुंचे मात्र छह अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। शासन के निर्देश पर 69 हजार शिक्षक भर्ती की तीसरे चरण की काउंसिलिंग बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर कराई गई। जिला समिति की देख रेख में कराई गई काउंसिलिंग में पहले दिन अनुपस्थित 40 अभ्यर्थियों में से एक भी नहीं पहुंचा। संशोधित अभिलेख वाले छह अभ्यर्थी पहुंचे जिनमें से दो के अभिलेख जमा कराए गए।
विज्ञापन

शासन ने 69 हजार शिक्षक भर्ती को दो चरणों में कराया है। प्रथम चरण में 241 पदों के सापेक्ष 234 ने काउंसिलिंग कराई थी। सात अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए थे। जांच के बाद 16 नवंबर को 216 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। द्वितीय चरण में 681 पदों के सापेक्ष 648 काउंसिलिंग में शामिल हुए थे। 33 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए थे।
दोनों चरणों के छूटे हुए कुल 40 अभ्यर्थियों तथा संशोधित अभिलेख के कारण नियुक्ति पत्र न पाने वाले अभ्यर्थियों को भी संशोधित अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। पहले दिन अनुपस्थित 40 अभ्यर्थियों में से एक भी अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुआ जबकि संशोधित अभिलेखों के साथ छह अभ्यर्थी पहुंचे इनमें से दो के अभिलेख जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर बीएसए विजय प्रताप सिहं, प्रधानाचार्य सुमन यादव, सुरेश कुमार, खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल, सर्वेश यादव, मुनींद्र सिंह, रामशंकर कुरील, सुमित वर्मा, शैलेंद्र सिंह, पटल सहायक, प्रदीप कुमार सिंह चौहान डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता हर्ष दीपांकर तिवारी, आरेंद्र सिंह चौहान, बसुधा चौहान, जितेंद्र गुप्ता, जीत पाल, वीरेंद्र, भुवनेश प्रताप, विजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें