फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से पानी भरने गई युवती से छेडख़ानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। घर के पास लगे सरकारी हैंडपंप से पारी भरने गई एक युवती को दो शोहदों ने पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को पीटकर घायल कर दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी मंगलवार देर शाम घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। तभी एक गांव निवासी आरोपी अपने साथी के साथ वहां आ पहुंचा। दोनों उसे झोंपड़ी की ओर खींचने लगे और छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध करते हुए चीख पुकार शुरू कर दी।
गुस्साए आरोपियों ने युवती को पीटकर घायल कर दिया। इस बीच वहां आए युवती के परिजनों ने आरोपियों को पकड़ लिया। लेकिन दोनों धक्का मुक्की कर भाग गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें