कासगंज। शासन ने परिषदीय विद्यालयों में अभिनव प्रयोग कर शिक्षा में सुधार लाने वाले शिक्षकों से टिप्स लेकर उनके तौर-तरीकों को प्रदेश भर के स्कूलों में लागू करने की योजना बनाई है। जिले के ऐसे तीन शिक्षकों के प्रयोग पसंद आने के बाद इन्हें सम्मानित करने के लिए चयनित किया है।
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में अभिनव प्रयोग करने वाले शिक्षकों की मिशन शिक्षण संवाद कार्यशाला 11 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आरएल इंटर कॉलेज इंदिरा नगर लखनऊ में होगी। इसमें प्रदेश भर से चयनित शिक्षक शामिल होंगे। इन्हें बेसिक शिक्षा मंत्री सम्मानित करेंगे। इनमें जिले की राधाप्यारी रावत प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नगला सहजन विकास खंड अमांपुर, प्रवीणा दीक्षित हिंदी शिक्षिका केजीबीवी नगर क्षेत्र कासगंज, शिवेंद्र सिंह धाकरे सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय नादरमई विकास खंड अमांपुर शामिल हैं। ये शिक्षक अपने अभिनवों प्रयोगों का प्रस्तुतीकरण कार्यशला में देंगे। मंजू सोलंकी, इंद्र कुमार, पीपी दुबे, राजवीर सिंह, दीपक पचौरी, कमल किशोर, विशाल शर्मा, कौशल भारद्वाज, विजेंद्र सिंह, रतन सिंह भदौरिया, विवेक यादव, नीलिमा शर्मा, स्वाति शाक्य, बबली राजपूत आदि ने बैठक कर इन शिक्षकों को चयन पर बधाई दी है।
जिले के तीन शिक्षकों का चयन मिशन शिक्षण संवाद कार्यशाला के लिए किया गया है, यह जिले के लिए गौरव की बात है।
- अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी।