फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षक संघ ने बीईओ को बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई जागीर की बैठक बृहस्पतिवार को बीआरसी जागीर पर आयोजित हुई। बैठक में शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई। खंड शिक्षाधिकारी को शिक्षक-समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में स्कूलों में किताबों की समस्याओं पर भी चिंता प्रकट की गई। बैठक में जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों को संगठित रहकर शिक्षकों की समस्याओं को हल कराने के लिए कहा तथा सभी पदाधिकारियों को अपनी दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने की सलाह दी। जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह ने समस्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति वफादारी कर्तव्यनिष्ठा तथा ईमानदारी की शपथ दिलाई साथ ही सभी पदाधिकारियों का खंड शिक्षा अधिकारी से परिचय कराया। ब्लॉक अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से हल करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक मंत्री दीप कुमार राजपूत ने कहा कि संगठन की गाइडलाइन पर चलते हुए ब्लॉक जागीर के समस्त शिक्षकों की समस्याओं को हल कराने में ब्लॉक इकाई संकल्पित है। ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार से मुलाकात की जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिदु बार चर्चा की गई एवं उन समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी महोदय को सौंपा।
ज्ञापन में अवशेष एरियर बिल, कन्वर्जन कॉस्ट, खाधान्न की समस्या, रसोइया मानदेय ,पुस्तकों को विद्यालय तक पहुंचाने में आ रही समस्याओं आदि की जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी कौशल किशोर ने शिक्षकों व छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए भरोसा दिया। बैठक में अशोक शंखवार, मुकेश जिंदगी, सोबरन सिंह, विनीता दुबे, रवि यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें