फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनुशासनहीनता और अभद्रता के आरोप में शिक्षिका निलंबित

विज्ञापन
आगरा कॉलेज आगरा
विज्ञापन
आगरा। आगरा कॉलेज में बीएड संकाय की शिक्षिका दीक्षा शर्मा को लगातार अनुपस्थित रहने, प्राचार्य से अभद्रता करने और यूजीसी नियमों का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया है। वह नौकरी के साथ रेगुलर पीएचडी कर रही थीं। पूछे जाने पर उन्होंने कॉलेज प्रशासन से अभद्र व्यवहार किया। प्राचार्य ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जिसे 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रम बीएड में शिक्षिका तैनात हैं। मार्च में प्राचार्य का पदभार संभालने के बाद से ही लगातार शिक्षिका के अनुपस्थित रहने और विभागीय कार्य प्रभावित करने की शिकायतें आ रही थीं। इस पर उन्हें पूर्व में भी नोटिस दिया गया था। उन्होंने बताया कि जुलाई के बाद से शिक्षिका कॉलेज नहीं आईं, जिससे बीएड संकाय की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वह कॉलेज में पढ़ाने के साथ-साथ दयालबाग से रेगुलर पीएचडी कर रही हैं। यूजीसी एक्ट के तहत शिक्षक नौकरी के दौरान रेगुलर पीएचडी नहीं कर सकते। वहीं पिछले दिनों में शिक्षिका बिना सूचना कॉलेज आईं और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगीं। विभागाध्यक्ष ने सूचना दी। फिर प्राचार्य ऑफिस में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। इस दौरान शिक्षिका ने अपनी अनुपस्थिति का कोई उचित कारण नहीं बताया, बल्कि ऊंची आवाज में अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए अनुशासनहीन व्यवहार किया। इस आधार पर शिक्षिका को प्रबंध समिति की स्वीकृति से निलंबित कर दिया गया है। जांच कमेटी भी गठित की गई है। आरोप सही पाए जाते हैं, तो बर्खास्तगी सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी।


मामले की होगी जांच
कॉलेज प्रशासन ने जांच समिति में डॉ. पीबी झा उप प्राचार्य, डॉ. भूपाल सिंह, प्रभारी स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम संचालन समिति, डॉ. रमा सिसोदिया, विभाग प्रभारी बीएड संकाय को शामिल किया गया है। समिति शिक्षिका की अनुपस्थिति, आचरण, शैक्षणिक अर्हता, रेगुलर पीएचडी करने और अभद्रता की जांच करेगी। निलंबन अवधि में शिक्षिका विभागीय कार्यों से दूर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें