मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने शनिवार को करहल क्षेत्र में टीकारकण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिए कि टीकाकरण से एक भी बच्चा और गर्भवती छूटनी नहीं चाहिए। सीएओ ने गांव में पहुंचकर आशाओं के कार्य की जानकारी ली। संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों को प्रेरित किया।
सत्र स्थल भवानीपुर पर एएनएम ज्योति प्रभा, आशा नीरज, ऊषा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मालती देवी, आशा संगिनी शीला देवी सभी उपकरणों और रजिस्टरों के साथ मौजूद मिलीं। सत्र स्थल पर 30 बच्चे 15 गर्भवती महिलाएं टीकाकरण के लिए बुलाई गईं थीं। सीएमओ ने कहा कि कोई भी बच्चा और गर्भवती महिला टीकाकरण से छूटनी नहीं चाहिए। सभी का समय से टीकाकरण हो।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत भवानीपुर में कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में अंतराम, चुन्नालाल, वाजिद अली के घरों पर पहुंच कर घरों के मुखिया से अशाओं द्वारा दी गई जानकारी जुटाई। सीएमओ ने आशाओं को निर्देश दिए कि कुष्ठ रोगियों की खोज करें और अपने चिकित्सा अधीक्षक को रोगियों की लिस्ट बनाकर दें। सीएमओ ने पीएचसी जौराई का औचक निरीक्षण किया। यहां फार्मासिस्ट मुकेश बाबू यादव को ओआरएस कॉर्नर बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संजीव कुमार पांडेय, डॉ. अतुल कुमार यादव, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।