पति नोएडा में है शिक्षक
दयालबाग क्षेत्र की युवती की शादी कमला नगर में हुई है। युवक नोएडा के एक कॉलेज में शिक्षक है। शादी को एक साल हुआ है। दोनों में एक महीने से विवाद है। युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर को बताया कि पति सप्ताह में एक बार घर आता है। दो दिन रुकता है। ज्यादातर समय मोबाइल पर व्यस्त रहता है। हद तो इस बात की है कि वो वाॅशरूम में किसी को वीडियो कॉल करता है। युवती से बातचीत की आवाजें आती हैं। अपनी इस हरकत पर पति को शर्म भी नहीं आती है और जब वो पूछती है, तो झगड़ने लगता है। कई बार ऐसा हो चुका है। पति की ये हरकतें अब बर्दाश्त के बाहर हैं।
ये भी पढ़ें - दरिंदगी: पापा के एक्सीडेंट का झूठ बोल फंसाई युवती, फिर होटल में बारी-बारी लूटी आबरू; होमगार्ड का बेटा भी आरोपी
पति का है ये कहना
उधर, पति का कहना था कि पत्नी बेवजह शक कर रही है। वह वॉशरूम में मोबाइल ले जाता है। इसकी वजह से वो आरोप लगा रही है। ऐसा कुछ भी नहीं है। वहीं पति ने कहा कि पत्नी के खुद एक युवक से संबंध हैं। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद काउंसलर ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद काउंसलर ने उन्हें अगली तारीख दे दी।
ये भी पढ़ें - UP: बादशाह अकबर के समय में कैसे नापी जाती थी जमीन? जानें जरीब के बारे में; सीकरी में शुरू हुई थी ये प्रणाली