फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एसटीएफ के हाथ लगी अहम डायरी

Tue, 24 Jul 2018 11:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है। एसटीएफ ने उसके घर से फर्जी शिक्षकों को बांटे गए नियुक्ति पत्र की मूल कॉपी समेत महत्वपूर्ण

विज्ञापन

कागजात और कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप आदि बरामद किए हैं। मास्टरमाइंड के घर से वह डायरी भी मिली है जिसमें एक करोड़ रुपये के लेनदेन का हिसाब बताया जा रहा है। एसटीएफ इन्हें खंगाल रही है।

फर्जी शिक्षक भर्ती में 16 शिक्षक और कर्मचारियों को जेल भेजने वाली एसटीएफ ने मंगलवार की शाम शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड राजवीर गुर्जर पुत्र गिर्राज सिंह को बीएसए कालेज मार्ग पर रुकमणि बिहार कालोनी के पास से दबोचा है। एसटीएफ ने उसके घर पर छापा मारा तो महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं, जो कि शिक्षक भर्ती घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की तरफ इशारा करते हैं। 
विज्ञापन


एसटीएफ एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि राजवीर गुर्जर फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड है। इसके घर से कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप, नियुक्ति पत्र की मूल कॉपी और
महत्वपूर्ण कागजात बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक डायरी मिली है जिसमें एक करोड़ रुपये के लेनदेन का हिसाब है। 28 शिक्षकों को भर्ती कराने में मास्टरमाइंड ने पूरी साजिश रची और नियुक्ति पत्र भी दिए। बरामद डायरी और कागजातों को खंगाला जा रहा है।
 
शिक्षा विभाग में नही, अन्य विभागों में कराई है भर्ती
एसटीएफ के एसआई मुनेश कुमार ने बताया कि फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड राजवीर गुर्जर ने फर्जी नौकरियां शिक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि कई और विभाग में
लगवाने के साक्ष्य मिले हैं। फिलहाल उनकी जांच की जा रही है। मास्टरमाइंड ने शिक्षक भर्ती से कमाई रकम को जमीन और अन्य कारोबार में लगाया है, इसके भी साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

जल्द ही इसकी जानकारी जुटाकर खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें