फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती: आगरा में 79 लोगों को मिले नियुक्ति पत्र, नौकरी पाकर खुशी से खिल उठे चेहरे

Sun, 06 Dec 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों को मिले नए शिक्षक
  • कलक्ट्रेट में 27 को जनप्रतिनिधियों ने दिए नियुक्ति पत्र, 52 अभ्यर्थियों को विकास भवन में बांटे गए
विज्ञापन
नए शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों को 79 नए शिक्षक मिले हैं। इनको शनिवार को नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कलक्ट्रेट में 27 को जनप्रतिनिधियों ने और 52 को विकास भवन में नियुक्ति पत्र दिए गए।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संवाद भी था, लेकिन इस संवाद में उन्होंने अन्य जिलों के नवनियुक्त शिक्षकों से बात भी की। यहां सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय और विधायक रामप्रताप चौहान ने 27 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। बाकी के 52 अभ्यर्थियों के लिए विकास भवन में कार्यक्रम हुआ, जिसमें एडी बेसिक अवध बिहारी, बीएसए राजीव यादव ने नियुक्ति पत्र बांटे। 


35 के नियुक्ति पत्र रोके गए

परिषदीय स्कूलों में 69 हजार शिक्षक भर्ती की दूसरी सूची में 79 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र दिए गए हैं। बाकी के 35 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र अभी रोके गए हैं। इनमें नौ अभ्यर्थी दूसरे राज्यों के हैं। 25 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में अंतर पाया गया है। इनमें अंकों में भिन्नत मिली है। इन पर आपत्तियां लगी हुई हैं। इनका अभी निस्तारण नहीं हुआ है। एक अभ्यर्थी का मामला कोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक बनने का सपना हुआ पूरा 

नियुक्ति पत्र पाकर हितेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षक बनने का जो सपना देखा था, वह पूरा हो गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद राहत की सांस ली है। काफी संघर्ष के बाद नौकरी मिली है। 

इस दिन का था लंबे समय से इंतजार

जावेद अली ने कहा कि इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। शिक्षक बनने की कितनी खुशी हो रही है, यह बता नहीं सकता हूं। स्कूल में बच्चों को अनुशासन और बेहतर शिक्षा देने का प्रयास रहेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें