फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पांच हजार लेगी': शिक्षक ने युवती से की छेड़छाड़, तमंचा ताना, कार चढ़ाने की कोशिश की

Sun, 21 Sep 2025 10:13 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, आगरा।

सार

पीड़ित युवती जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। शनिवार रात 9:30 बजे कारगिल चौराहे के पास दोस्तों के साथ डिनर के लिए आई थी। एक होटल के सामने स्कूटी को खड़ा करके पानी की बोतल लेने गई थी। तभी गाड़ी में बैठे दो लोगों ने आवाज दी। बोलने लगे कि पांच हजार लेगी। 
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक श्यामवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आगरा स्थित सिकंदरा स्थित कारगिल चौराहे पर शनिवार रात को एक युवती से नशे में कार सवार शिक्षक और उसके साथी ने छेड़छाड़ की। पांच हजार रुपये लेकर कार में चलने के लिए दबाव बनाया। युवती ने साहस दिखाते हुए विरोध किया। इस पर आरोपी उसे हाथ पकड़कर खींचने लगा। शोर मचाने पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। भीड़ जुटने पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद भाग निकला। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपी श्यामवीर सिंह को पकड़ लिया। वह मथुरा के एक विद्यालय में शिक्षक है।

विज्ञापन

पीड़ित युवती जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। शनिवार रात 9:30 बजे कारगिल चौराहे के पास दोस्तों के साथ डिनर के लिए आई थी। एक होटल के सामने स्कूटी को खड़ा करके पानी की बोतल लेने गई थी। तभी गाड़ी में बैठे दो लोगों ने आवाज दी। बोलने लगे कि पांच हजार लेगी। उसने दोनों की बातों को अनसुना कर दिया। बाद में फिर से आवाज लगाई। कहा कि पांच हजार लेगी। वह आगे बढ़ गईं।

युवती को समझ नहीं आया। उन्होंने पीछे मुड़कर देखा। एक युवक कहने लगा कि तुमसे ही कह रहा हूं। इससे वह डर गई। इस पर आरोपी उसके पास आ गया। वह कुछ कर पाती, उससे पहले ही उसे पकड़ लिया। आरोप है कि वह नशे की हालत में था। पकड़कर कार की तरफ घसीटने लगा। गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने लगा। इस पर वो युवक से भिड़ गई। शोर मचाना शुरू कर दिया। हाथ छुड़ाने के लिए आरोपी को लात भी मार दी। आवाज सुनकर राहगीर जुट गए। मगर आरोपी कार में नहीं बैठने पर गोली मारने की धमकी देने लगा।

एक राहगीर ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। मगर वो उसे भी धमकाने लगा। इसके बावजूद लोगों ने उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली। वहीं युवती भी विरोध करने लगी। इसी बीच लोगों ने आरोपी के वीडियो बनाने शुरू कर दिए। यह देखकर वो चाबी छीनकर भागने लगा। आरोप है कि उसके साथी ने युवती पर कार भी चढ़ाने का प्रयास किया। मगर पीड़िता ने आरोपी की कार के वीडियो बना लिए। यह वायरल कर दिए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तलाश की। गाड़ी के नंबर के आधार पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, ऐसा कृत्य करना जिससे किसी की जान खतरे में पड़ जाए आदि धारा में केस दर्ज किया गया।

मथुरा का रहने वाला है आरोपी
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी राधा कुंज, सिकंदरा निवासी श्यामवीर सिंह है। वह मथुरा के बल्देव स्थित एक विद्यालय में शिक्षक बताया गया है। वह मूलरूप से मथुरा का ही रहने वाला है। उसकी लाइसेंस पिस्टल और कार को जब्त कर लिया है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। उसके साथी की भी तलाश की जा रही है। पीड़िता के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कारगिल चौराहे पर नहीं पुलिस सुरक्षा
कारगिल चौराहे पर बड़े शोरूम से लेकर रेस्तरां और होटल हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं। चौराहे पर नए साल पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सराफ की दुकान में लूट के दौरान हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं के बाद भी चौराहे पर सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। अराजकतत्वों का जमघट लगा रहता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने से आए दिन झगड़े होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें