फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सेवा अयोग से चयनित 15 शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 15 सहायक अध्यापकों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को जिलाधिकारी ने नियुक्ति प्रमाण पत्र जारी किए। लोक सेवा आयोग ने जिलाधिकारी को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र जारी किए।
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सभी चयनित शिक्षक- शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र जारी करा दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कलक्ट्रेट पर नव नियुक्ति सहायक अध्यापकों को ऑनलाइन प्राप्त हुए नियुक्ति पत्र जारी किए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य विवेक कुमार, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
इनका हुआ चयन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सहायक अध्यापक अंग्रेजी के लिए दिनेश सिंह, रश्मि, सुमित चौहान, खुशबू शाक्य, गनेश कुमार यादव, सिंधुजा श्रीवास्तव, जीव विज्ञान के लिए अजीत सिंह, प्रबोध कुमार दुबे, राजकिशोर, अभिलाषा उपाध्याय, अर्चना राजपूत, मीनाक्षी कठेरिया, गणित के लिए हर्षबर्धन सिंह, गृह विज्ञान के लिए सपना पारासखर, ऊर्दू के लिए महजबी खान का चयन लोक सेवा आयोग ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें