फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच टेबलों पर कल से शुरू होगी शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत प्रदेश में हो रही 31227 शिक्षक भर्ती में जिले के 241 पदों के लिए काउंसलिंग बुधवार से शुरू होगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होने वाली काउंसलिंग के लिए पांच टेबल निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए और डायट प्राचार्य को पत्र भेजकर 14 और 15 अक्तूबर को काउंसलिंग के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर आयोजित होने वाली काउंसलिंग के लिए बीएसए ने पांच टीमें गठित की हैं। खंड शिक्षाधिकारियों को टीम प्रभारी बनाया गया है।
काउंसलिंग बुधवार की सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। 15 अक्तूबर को भी निर्धारित समय पर काउंसलिंग कराई जाएगी। 16 को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। काउंसलिंग के लिए पांच कक्ष निर्धारित किए गए हैं। एक बार में एक कक्ष में 20 अभ्यर्थियों को ही बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल नंबर एक- (सामान्य वर्ग पुरुष)
जेपी पाल खंड शिक्षाधिकारी, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह सहायक, राजेंद्र प्रताप परिचारक
टेबल नंबर दो- (सामान्य वर्ग महिला)
रामशंकर कुरील खंड शिक्षाधिकारी, जितेंद्र कुमार बाथम, दिनेश कुमार सहायक, रतन सिंह परिचारक
टेबल नंबर तीन- (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
सुमित वर्मा खंड शिक्षाधिकारी, रामेंद्र सिंह, अरुण कुमार सहायक, राप्रसाद परिचारक
टेबल नंबर चार- (अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष)
मनींद्र कुमार खंड शिक्षाधिकारी, भुवनेश कुमार, प्रदीप कुमार सहायक, विजय सिंह परिचारक
टेबल नंबर पांच- (अनूसूचित जाति/ जनजाति/ विशेष आरक्षण पुरुष एवं महिला)
सर्वेश कुमार खंड शिक्षाधिकारी, शरद यादव, पंकज कुमार सहायक, कुसुम मिश्रा परिचारक
काउंसलिंग के लिए ये लाना होगा साथ
-मूल शैक्षणिक अभिलेख की एक फाइल।
-मूल शैक्षणिक अभिलेखों की छायाप्रति की दो-दो फाइलें।
-आरक्षित श्रेणी का होने पर जाति प्रमाणपत्र।
-भर्ती प्रक्रिया के लिए किए गए आवेदन की प्रति।
-बीएड और विशेष शिक्षा ग्रहण करने वालों को आरसीआई और एनसीटीई द्वारा जारी की गई कॉलेज की मान्यता की प्रति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें