फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: स्कूल में शिक्षिका ने काट दिए छात्रा के बाल, जमकर हुआ हंगामा, सामने आई ये वजह

Fri, 16 Dec 2022 07:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के राया में स्थित इंटर कॉलेज में शिक्षिका ने छात्रा के बाल काट दिए। इसकी जानकारी जब छात्रा के घरवालों को हुई तो वे कॉलेज पहुंच गए। छात्रा के घरवालों ने जमकर हंगामा किया। 
 
विज्ञापन
छात्रा के कटे हुए बाल दिखाती मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया में स्थित इंटर कॉलेज में बगैर चोटी किए खुले बालों में कॉलेज पढ़ने पहुंची छात्रा के शिक्षिका ने बाल काट कर उसे दंडित दिया। कॉलेज से छुट्टी होने के बाद छात्रा घर पहुंची तो उसने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर आग बबूला हुए परिजनों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। शिक्षिका द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


गांव गंगा नगला राया निवासी नेहा (14 ) पुत्री सुल्तान सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज राया में कक्षा 9 की छात्रा है। बृहस्पतिवार को वह पढ़ने के लिए बगैर चोटी किए खुले बालों के ही कॉलेज पहुंच गई। यहां शिक्षिका नीलम पटेल ने छात्रा को खुले बाल से कॉलेज आने पर डांट लगाई। साथ ही इसके लिए दंडित करते हुए उसके बाल भी काट दिए। कॉलेज से छुट्टी होने के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी रोते हुए परिजनों को दी। घटना के अगले दिन शुक्रवार को छात्रा के परिजन ग्रामीणों के साथ कॉलेज पहुंच गए। यहां जमकर हंगामा किया।

 कॉलेज प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने मामले को संभालते हुए संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा परिजनों को दिया। साथ ही संबंधित शिक्षिका ने इस मामले के लिए छात्रा के परिजनों से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें