फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: शौचालय में पेपर की फोटो खींचते पकड़ा गया शिक्षक, तलाशी में मिला ये सामान, पुलिस भी रह गई दंग

Sun, 09 Mar 2025 12:51 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के किरावली में एक परीक्षा केंद्र पर शिक्षक पेपर की फोटो खींखते पकड़ा गया। केंद्र प्रभारी ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। तलाश में उसके पास से नकल सामग्री भी मिली।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के किरावली के गांव गढ़ी नंदू स्थित पातुरा देवी इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान की परीक्षा में एक शिक्षक पकड़ा गया। वह शौचालय में मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो खींच रहा था। शनिवार को केंद्र पर उसकी ड्यूटी भी नहीं थी। मोबाइल जब्त कर उसे किरावली पुलिस को सौंपकर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) चंद्रशेखर ने बताया कि शनिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। करीब ढाई बजे फतेहपुर सीकरी के नगला सराय का मुनेश कुमार शौचालय में प्रश्नपत्र की फोटो खींच रहा था। केंद्र प्रभारी रामप्रकाश इंदौलिया, शीलेंद्र कुमार सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट हरीमोहन ने पकड़ लिया।

मुनेश कुमार इसी स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक है। इसके पास से रसायन विज्ञान के हल हुए नोट्स, मास्टर माइंड सॉल्व बुक और मोबाइल फोन मिला। केंद्र प्रभारी ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस की जांच में मोबाइल में प्रश्नपत्र की फोटो भी मिली। मोबाइल और नकल सामग्री जब्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मोबाइल की होगी फॉरेंसिक जांच
आरोपी शिक्षक के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल में प्रश्नपत्र के फोटो मिले हैं। शिक्षक ने प्रश्नपत्र कहीं फॉरवर्ड तो नहीं किया, पूर्व में किसी अन्य विषय के पेपर तो नहीं भेजे गए। इन सभी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें