कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका का आधार कार्ड और मार्कशीट
- फोटो : अमर उजाला
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में तैनात सभी स्टाफ के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य प्रमाणपत्र जमा कराए जा रहे है। इन सभी की सत्यता की जांच की जाएगी। -अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी
आधार कार्ड व मार्कशीट में असली नाम सुप्रिया
अनामिका शुक्ला उर्फ प्रिया के कागजात में उसका नाम सुप्रिया है। रविवार को फर्रुखाबाद गई पुलिस उसके घर से आधार कार्ड और ग्हारवी की मार्कशीट लाई है। इसमें उसका नाम सुप्रिया दर्ज है। साथ ही उसके परिजनों ने भी नाम सुप्रिया ही बताया था। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि कागजात में नाम सुप्रिया है। इसे भी जांच में शामिल कर लिया गया है।
आंकड़े एक नजर में
जिले में कस्तूरबा विद्यालय
8
वार्डन
8
फुल टाइम शिक्षिका
32
पार्ट टाइम
32
लेखाकार
8
रसोइया
24
चौकीदार
8
चपरासी
8