फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक या हैवान: छात्रा को बेरहमी से पीटा, मासूम चीखों से भी न पसीजा दिल; सिर के बाल तक उखाड़ लिए

Thu, 09 Apr 2026 02:31 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सिर्फ 5 मिनट देर से स्कूल पहुंचने पर शिक्षक ने सात साल की छात्रा को बेरहमी से पीट दिया और बाल तक नोच लिए। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छात्रा के बाल उखाड़ लिए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा क्षेत्र के गांव नगला बली में संचालित एसपीएस पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक संतोष कुमार ने कक्षा सात की बालिका नित्या को बेरहमी से पीटा। सिर के बाल पकड़कर तेजी से झिंझोड़ा जिससे उसके बाल उखड़ गए। शिक्षक की इस हरकत से बच्ची भयभीत है। उसके परिजन ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस शिक्षक से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन

 

नगला बली के इस स्कूल में पड़ोस के गांव मायाचक निवासी अमरदीप की बेटी नित्या कक्षा तीन छात्रा है। छात्रा का कसूर सिर्फ इतना है कि बुधवार को इंटरवेल में वह भोजन करने अपने घर चली गई थी। आरोप है कि घर से भोजन करके इंटरवेल समाप्त होने पर वह स्कूल पहुंच सकी। छात्रा के घर जाने और वापस विलंब से आने पर गुस्साए शिक्षक संतोष ने कक्षा में सभी बच्चों के सामने उसको बेरहमी से पीटा और बाद में उसके बाल पकड़कर झिंझोड़ दिया। जिससे उसके सिर के बाल उखड़ गए। 
 

शिक्षक संतोष के छात्रा के प्रति किए गए इस कृत्य से बाकी बच्चे डरे-सहमे घर पहुंचे। बालिका ने घर पहुंचने पर डर की वजह से अपने परिजन को भी इस घटना के बारे में नहीं बताया। बच्ची को सहमा हुआ देख रात में परिजन के पूछे जाने पर बालिका ने डरते हुए अपने साथ हुए वाक्ये को बताया। जानकारी पर बालिका की मां सरोज ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है। 

 
विज्ञापन

वहीं शिक्षक संतोष का कहना है कि बच्ची अक्सर स्कूल नहीं आती है। बीच में बहाना करके चली जाती है। इसी के चलते उसके बाल पकड़ लिए थे। बाल उखाड़ने का आरोप गलत है। एसएचओ रीतेश ठाकुर का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं मिली है। स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी को भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच आख्या के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें