महिलाओं का गुस्सा देख भागे लोग
वहीं महिलाओं द्वारा ठेका के बाहर तोड़फोड़ की गई। महिलाओं का आक्रोश देख ग्रामीण भी पीछे हट गए। देर रात सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। सेल्समैन ओमवीर निवासी मकरंदपुर थाना एलाऊ पुलिस ने बदनपुर निवासी राजकुमार, विजेंद्र, राजू, करू, अशोक की पत्नी व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है, वहीं अन्य की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें - बारिश के बाद आई ये आफत: फिरोजाबाद के गांव लोकी गढ़ी में घर-घर बिछीं चारपाईं, 60 से ज्यादा लोग बीमार
सब्र टूटा तो हाथ में हाथ में ले लिया कानून
कई पीड़िताएं हुईं एकजुट
कहते हैं कि जब जुल्म हदें पार कर देता है तो अच्छे अच्छों का सब्र जवाब दे जाता है। ऐसा ही बुधवार की रात दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर में हुआ। शराबी पतियों की सताई हुई एक महिला की पुकार पर कई पीड़ित महिलाएं सामने आ गईं। कुछ ही देर में चूड़ियां पहने हाथों में डंडे नजर आने लगे। पुरुषों का काफिला भी महिलाओं के पीछे गांव के बाहर पहुंच गया। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने ठेका पर अपना गुस्सा निकाला और आग लगाकर कानून को अपने हाथ में ले लिया। महिलाओं के आक्रोश के आगे गांव के पुरुष भी मौन खड़े नजर आए। गांव की महिलाओं का कहना है कि शराब उनके घर बर्बाद कर रही है। सभी एकजुट हैं और अब सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। ठेका हटाए जाने को लेकर भी मुहिम छेड़ने की बात कह रहीं हैं।
ये भी पढ़ें - किशोरी से दुष्कर्म: खेत में जाते समय की हैवानियत, बेटी को मिला इंसाफ; दुष्कर्मी को बीस साल का कठोर कारावास
थाने जा रहीं महिलाओं को रोका
बदनपुर स्थित शराब ठेका में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक महिला रत्नेश कुमारी उर्फ रतनश्री को हिरासत में लिया। महिला को छुड़ाने के लिए गांव की कई महिलाएं एकत्र हुईं और थाने की ओर चल दीं। लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उन्हें रोक दिया गया। कहा कि ठेका को हटाए जाने व अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत करें।