फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ भेजता है 'गंदे मैसेज', निजी स्कूल की शिक्षिका ने पुलिस से लगाई गुहार

Fri, 20 Sep 2019 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शहर की एक कालोनी निवासी प्राईवेट शिक्षिका को उसका जेठ अश्लील मैसेज कर परेशान कर रहा है। वह शिक्षिका को घर से निकाल कर जमीन पर कब्जा करना चाहता है। परेशान शिक्षिका ने गुरुवार को कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला के पति की कुछ साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। वह अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ ससुराल में ही रहती है। साथ ही एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। इसी से उसकी गुजर बसर हो रही है। उसका जेठ आए महिला पर बुरी नजर रखता है। 

इसी के चलते वह आऐ दिन अश्लील मैसेज कर शिक्षिका को परेशान करता है। आरोप है कि वह उसे घर से निकाल कर जमीन पर कब्जा करना चाहता है। महिला ने जब मामले की शिकायत जेठ सास ससुर से की तो उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मारपीट भी की। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच आगरा गेट चौकी इंचार्ज अतेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें