फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TCS Manager Suicide Case: पति की लाश पर पहुंची निकिता ने खंगाला घर, मोबाइल और लैपटाॅप खोजे; राज खुलने का था डर

Thu, 06 Mar 2025 05:05 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

TCS Manager Manav Sharma Case: पति मानव शर्मा की खुदकुशी की सूचना मिलने पर पहुंची पत्नी निकिता को दुख से ज्यादा किसी चीज की तलाश थी। उसने घर मानव के घर पहुंच और लैपटाॅप और मोबाइल तलाशे थे। साथ ही मुंबई के फ्लैट की चाबी भी परिजनों से मांगी थी।
विज्ञापन
मानव के मोबाइल से खुले थे पत्नी के राज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Manav Sharma News: टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की खुदकुशी के मामले में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। मुख्य आरोपी पत्नी निकिता शर्मा सहित अन्य को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस सर्विलांस और साइबर सेल की मदद ले रही है। कई जगह दबिश भी दी गई है। निकिता और उसके पिता के खातों को देखा जा रहा है। वह खातों से लेन-देन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


 

पुलिस को परिजन ने बताया है कि खुदकुशी की जानकारी पर निकिता घर आई थी। वह आते ही लैपटाॅप-मोबाइल की तलाश करने लगी। मगर, उसे नहीं मिला। वह मुंबई के फ्लैट की चाबियां भी मांग रही थी। रिश्तेदार समझ नहीं पा रहे थे कि वह आखिर चाहती क्या है। यह लग रहा है कि वह साक्ष्य नष्ट करने के इरादे से आई थी।

 

बता दें कि डिफेंस कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा के इकलौते बेटे मानव शर्मा का शव 24 फरवरी की सुबह फंदे से लटका मिला था। उन्होंने एक वीडियो भी बनाया था। इसमें पत्नी से परेशान होने की बात कही थी। मानव एक दिन पहले ही मुंबई से आए थे। पत्नी निकिता को बरहन में मायके छोड़ा था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पड़ताल में लगी है। सामने आया है कि मानव की पत्नी निकिता, सास-ससुर व अन्य रिश्तेदार सुबह करीब 11 बजे डिफेंस काॅलोनी पहुंच गए थे। तब तक मानव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा चुका था।

 

मोबाइल में वीडियो और चैट देख हुआ शक
बहन आकांक्षा का आरोप है कि निकिता ने मानव का कमरा खंगाला था। वह देख रही थी कि मानव का लैपटॉप कहां है। मुंबई के फ्लैट की चाबी और उनके मोबाइल के बारे में पूछ रही थी। उसकी इस हरकत को कोई समझ नहीं पाया। सब यही सोच रहे थे कि एक तरफ पति की मृत्यु हो गई है, वहीं दूसरी तरफ निकिता क्या चाहती है। 

वह मोबाइल और लैपटॉप का क्या करेगी? परिवार के लोग सदमे में होने के कारण कुछ नहीं कह सके। बाद में उन्हें मना कर दिया। शाम को मानव का शव पोस्टमार्टम से वापस आया। तभी निकिता भी चली गई। बाद में मोबाइल में वीडियो से पता चला कि निकिता क्या चाहती थी। वह साक्ष्य नष्ट करना चाहती थी। उसने रातभर मानव से चैट की थी। उसे पता था कि अगर, परिवार के लोगों को पता चला तो वह सुबूत बन जाएगा।

 

सदमे से नहीं उबर पाए पिता
पिता ने सबसे पहले बेटे को फंदे से लटका देखा था। तब से वो सदमे में हैं। वहीं मां के भी आंसू नहीं रुक रहे हैं। बेटी आकांक्षा उन्हें संभालने में लगी हैं। घरवाले यही चाहते थे कि मानव अपनी पत्नी के साथ खुशी से रहे। मगर, उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे अपनी जान देनी पड़ गई।

 
विज्ञापन

ऑनलाइन लेनदेन का मांगा रिकाॅर्ड
निकिता पिता के साथ 28 फरवरी की सुबह से फरार है। दोनों दीवानी तक आए थे। दोनों के मोबाइल बंद हैं। उन तक पहुंचने के लिए पुलिस अब बैंक रिकाॅर्ड भी खंगाल रही है। दोनों के खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। अगर, उन्होंने कहीं से रुपये निकाले होंगे तो पता चल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें