द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से आयोजित सेमिनार में उपस्थि
आगरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की आगरा शाखा ने शुक्रवार को एनुअल रिटर्न जीएसटीआर-9, संशोधनों और प्रोफेशनल एथिक्स पर सेमिनार का आयोजन संजय प्लेस स्थित होटल में किया। शुभारंभ अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल, सचिव सीए अंकित मित्तल, उपाध्यक्ष सौरभ सक्सेना, कोषाध्यक्ष सीए करण पंजवानी, सिकासा अध्यक्ष सीए आयुष गोयल, सीए साक्षी विवेक जैन और सीए सचिन बूबना ने किया।
मुख्य वक्ता सीए नव्या मल्होत्रा ने जीएसटी अनुपालन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों, वर्ष 2024-25 के संशोधनों तथा वार्षिक रिटर्न भरते समय होने वाली सामान्य गलतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीएसटीआर-9 में आंकड़ों का मिलान, आईटीसी रीकन्सिलिएशन, टर्नओवर रिपोर्टिंग और घोषित छूटों से संबंधित लाभ सही तरीके से लेने के लिए करदाताओं को सावधानी रखनी होगी। नई व्यवस्थाओं का उद्देश्य फाइलिंग प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है। सीए नकुल अरोड़ा ने कहा कि वर्किंग पेपर्स की तैयारी, साक्ष्यों का संरक्षण, जोखिम आकलन और सत्यापन प्रक्रिया भविष्य के किसी भी विवाद में मजबूत आधार भी प्रदान करता है। कार्यक्रम में पुनीत अग्रवाल, मनोज चौधरी, अजय जैन, लोकेश गर्ग, अंशु अग्रवाल, राजीव गोयल, संध्या शर्मा आदि मौजूद रहे।